उद्योगों के लिए सीपीसीबी की नई वर्गीकृत सूची जारी.

अब प्रदूषण भार के आधार पर होगा उद्योगों का मूल्यांकन

रांची : केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने उद्योगों के लिए पांच श्रेणियों पर आधारित नई सूची जारी की है। इससे उद्योगों की निगरानी आसान हो जाएगी और पर्यावरण सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा।
लाल श्रेणी के उद्योगों को उच्च प्रदूषक माना जाएगा, जबकि सफेद और हरा वर्ग कम प्रदूषण वाले होंगे। नारंगी श्रेणी को मध्यम प्रदूषण स्तर वाला माना गया है।
नई व्यवस्था में नीली श्रेणी की शुरुआत की गई है, जो घरेलू अपशिष्ट प्रबंधन के लिए आवश्यक सेवाओं पर आधारित है। 403 क्षेत्रों में नया वर्गीकरण किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *