दिल्ली चुनाव में BJP की जीत, CM के नाम का इंतजार जारी.

चुनाव परिणाम आए दो दिन हो चुके हैं, लेकिन BJP विधायक दल की बैठक अभी नहीं बुलाई गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने फ्रांस और अमेरिका दौरे पर हैं। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के अनुसार, मुख्यमंत्री का नाम उनके लौटने के बाद ही घोषित किया जाएगा। दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सोमवार को कहा कि CM का फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा।
सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री चुनने के लिए पार्टी में आंतरिक चर्चा जारी है। रविवार को BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक की। जाति और लिंग संतुलन को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री पद के लिए नाम तय किया जा रहा है।
दिल्ली सरकार में मुख्यमंत्री सहित सात महत्वपूर्ण पद होंगे। बिहार विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि पूर्वांचल से मुख्यमंत्री हो सकता है। लक्ष्मी नगर के विधायक अभय वर्मा और गोण्डा के विधायक अजय महावर का नाम चर्चा में है।
हालांकि, पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि मुख्यमंत्री पद का मौका चुने हुए विधायकों को ही मिलेगा। इससे पहले मनोज तिवारी का नाम सामने आया था, लेकिन पार्टी ने इसे खारिज कर दिया।