बिहार में बर्ड फ्लू से हालात गंभीर.

कई जिलों में कौवों और मुर्गियों मौत.

बिहार में बर्ड फ्लू का खतरा लगातार बढ़ रहा है। पटना, भागलपुर, कटिहार, नवगछिया, दरभंगा और मुंगेर में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब तक 400 से अधिक कौवों में एच1एन1 वायरस मिला है। नवगछिया के कचहरी मैदान में 150 मृत कौए पाए गए थे। प्रशासन ने प्रभावित इलाकों को तुरंत सैनिटाइज कराया। अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

कौवों के बाद अब मुर्गियों में भी संक्रमण सामने आया है। पटना के चितकोहरा स्थित कौशल नगर में बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के पोल्ट्री अनुसंधान केंद्र में 6000 मुर्गियां संक्रमित मिली हैं। विभाग ने सभी मुर्गियों को दफन कर दिया है। पूरे परिसर को कीटाणुनाशक से साफ कराया गया है। सैंपल जांच के लिए प्रयोगशालाओं में भेजे गए थे। रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है।

एहतियातन पटना जू को 7 मार्च तक बंद किया गया है। राज्य स्वास्थ्य समिति ने सभी जिलों को अलर्ट जारी किया है। अस्पतालों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। त्वरित कार्रवाई दल सक्रिय कर दिया गया है। तीन किलोमीटर दायरे में घर-घर जांच के निर्देश दिए गए हैं। लोगों से मृत पक्षियों को न छूने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने अफवाहों से बचने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *