रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन आज ऑर्किड अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने लातेहार सड़क हादसे में घायल राज्यसभा सांसद महुआ मांझी से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से उनके इलाज की जानकारी ली और परिवार को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले लातेहार में एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई थी, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। महुआ मांझी को गंभीर चोटें आई थीं, जिसके चलते उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया था।
अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे, जो उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे थे। डॉक्टरों का कहना है कि उनका इलाज सही दिशा में चल रहा है और उन्हें जल्द डिस्चार्ज किया जा सकता है।