राजधानी रांची सहित कई जिलों में मौसम हुआ अस्थिर.

आंधी बारिश और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट.

झारखंड में मंगलवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ दिखा। सुबह कई इलाकों में हल्की धुंध छाई रही। कुछ समय बाद धूप निकलने से मौसम साफ हो गया। दिन में सामान्य मौसम बना रहा। शाम होते ही आसमान में बादल छा गए। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी दर्ज की गई। मौसम के बदलते स्वरूप से लोगों को ठंडक महसूस हुई।

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए चेतावनी जारी की है। रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग और खूंटी जिलों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। इस दौरान मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है। हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

12 मार्च को देवघर, दुमका, गिरिडीह और गोड्डा जिलों में मौसम सक्रिय रहेगा। यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं। गरज-चमक के साथ हल्की बारिश संभव है। 13 और 14 मार्च को मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *