राहुल गांधी के बयान पर हरियाणा मंत्री अनिल विज का तंज

चंडीगढ़ | 5 जून 2025

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं को घोड़ों की श्रेणियों में बांटने वाले बयान पर सियासत गरमा गई है। हरियाणा के वरिष्ठ मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी पर व्यंग्य करते हुए सवाल उठाया कि “राहुल खुद कौन से किस्म के घोड़े हैं – शादी वाले, दौड़ने वाले या लंगड़े?”

हाल ही में भोपाल की एक रैली में राहुल गांधी ने कहा था कि, “दौड़ने वाले घोड़ों को दौड़ में लगाना चाहिए, शादी वाले घोड़ों को शादी में और लंगड़े घोड़ों को रिटायर कर देना चाहिए।” उनके इस बयान पर भाजपा नेताओं ने चुटकी ली है और इसे अपमानजनक बताया है। अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी अपने कार्यकर्ताओं को घोड़े बताकर उनकी मेहनत का मजाक उड़ा रहे हैं।

विज ने आगे कहा कि कांग्रेस की असली समस्या यह है कि उसमें नेतृत्व का अभाव है और पार्टी के नेता ही अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं करते। उन्होंने कहा कि देश को यह जानने का हक है कि राहुल गांधी खुद किस श्रेणी में आते हैं। कांग्रेस की ओर से अब तक इस पर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *