संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को दिया करारा जव

जिनेवा: भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) में जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाने पर पाकिस्तान को कड़ी फटकार लगाई। भारत ने कहा कि “असफल राष्ट्र” पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मदद पर जिंदा है और वहां की सरकार सेना-आतंकवादी गठजोड़ के झूठ को फैलाती है।
भारत का सख्त जवाब
- भारत ने बुधवार को UNHRC के 58वें सत्र में अपने अधिकार का प्रयोग कर पाकिस्तान को जवाब दिया।
- भारत के स्थायी मिशन के काउंसलर क्षितिज त्यागी ने पाकिस्तान की बातों को आधारहीन और दुर्भावनापूर्ण बताया।
- उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की राजनीति अस्थिरता पर आधारित है और यह अंतरराष्ट्रीय मदद पर निर्भर है।
पाकिस्तान की नीति को बताया दोहरा मापदंड
- भारत ने कहा कि पाकिस्तान का बयान पूरी तरह से पाखंड से भरा हुआ है।
- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हमेशा भारत का अभिन्न अंग थे, हैं और रहेंगे।
- पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद से दशकों तक प्रभावित रहे जम्मू-कश्मीर में तेजी से शांति और विकास हो रहा है।
जनता का सरकार पर बढ़ा भरोसा
- जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक प्रगति खुद इसकी गवाही देती है।
- वहां की जनता सरकार की नीतियों और शांति प्रयासों में भरोसा जता रही है।
- भारत ने कहा कि पाकिस्तान को अपने भीतरी हालात सुधारने पर ध्यान देना चाहिए न कि झूठ फैलाने पर।