रांची में रांची बंगाली संगठन का झारखंड संगठन में विलय सम्पन्न।

कार्यक्रम में सांसद महुआ मांझी को प्रमुख संरक्षण का पद मिला।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री सुप्रियो भट्टाचार्य को ‘विशिष्ट संरक्षक’ का सम्मान दिया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता श्री भास्कर दत्त (अध्यक्ष, बंगाली संगठन झारखंड) ने की। महासचिव श्री सुजीत घोष की भूमिका को संगठन निर्माण में महत्वपूर्ण माना गया। विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने संगठन की एकजुटता का स्वागत किया।
यह सम्मेलन झारखंड में बंगाली समाज के लिए एक नई दिशा निर्धारित करता है। इस अवसर पर राज्य भर से प्रतिनिधि, उपाध्यक्षगण, और स्थानीय नेतृत्व उपस्थित रहा। कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।