बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ‘तीसरे मोर्चे’ की तैयारी.

ओवैसी ने शुरू की ‘सीमांचल न्याय यात्रा’
पटना, बिहार: बिहार में विधानसभा चुनावों से पहले, एक नया राजनीतिक मोर्चा आकार ले रहा है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असद उद्दीन ओवैसी ने एनडीए और महागठबंधन से अलग, एक तीसरा गठबंधन बनाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। यह कदम बिहार की चुनावी राजनीति में एक नया मोड़ ला सकता है।

इस ‘तीसरे मोर्चे’ की अटकलों के बीच, ओवैसी ने बुधवार को बिहार में अपनी पार्टी के चुनावी अभियान की शुरुआत ‘सीमांचल न्याय यात्रा’ के साथ की, जो चार दिनों तक चलेगी। इस यात्रा का मुख्य ध्यान सीमांचल क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करना है। इस दौरान, वह विभिन्न नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और एक नए गठबंधन की संभावना तलाशेंगे।

किशनगंज में पत्रकारों से बात करते हुए ओवैसी ने कहा, “मैं कई सहयोगियों से मिलने और नई दोस्ती करने के लिए उत्सुक हूँ।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *