रात्रिकालीन फुटबॉल टूर्नामेंट ने जगाई खेल भावना .

प्रवीण कुमार सिंह ने किया शुभारंभ

बालूमाथ प्रखंड के गेरेंजा गांव में शुक्रवार की रात खेल प्रेमियों का उत्साह चरम पर रहा, जब एफसी गेरेंजा नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन झारखंड प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी श्री प्रवीण कुमार सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर, फीता काटकर और फुटबॉल पर किक मारकर टूर्नामेंट का औपचारिक शुभारंभ किया। मौके पर उपस्थित सैकड़ों दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

अपने प्रेरक संबोधन में श्री सिंह ने कहा कि “खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि युवाओं के मनोबल और आत्मविश्वास को भी मजबूत करते हैं।” उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशा और नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूर रहकर खेलों के माध्यम से जीवन में अनुशासन और नेतृत्व का भाव विकसित करें। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से ही बड़े खिलाड़ी निकलते हैं, यदि उन्हें सही दिशा और अवसर मिले।

श्री सिंह ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को पहचान देने में मददगार हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों को प्रोत्साहन देने के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। आयोजन समिति के सदस्य शंकर उरांव, संदीप उरांव, महेंद्र टोप्पो, पियूष गंझू, पप्पू टोप्पो, सहेंद्र कुमार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *