राज्य के राजस्व में मामूली बढ़त, सरकार हुई चिंतित.

IGST Settlement में गिरावट ने वसूली को प्रभावित किया

रांची : नवंबर 2025 की रिपोर्ट के अनुसार वाणिज्य कर विभाग की राजस्व वृद्धि बहुत कम रही है। सरकार को पिछले वर्ष के मुकाबले सिर्फ 1.44% ज्यादा कर मिला है।
GST और Non-GST के जरिए सरकार को कुल 14566.31 करोड़ रुपये मिले हैं। लेकिन IGST Settlement में 11.94% की कमी दर्ज हुई है। GST से भले 8.01% ज्यादा कर मिला हो, लेकिन Settlement के गिरने से कुल लाभ कम हुआ है।
Non-GST श्रेणी में VAT, JPT और JED में बढ़ोतरी हुई है। VAT में 3.98%, JPT में 5.58% और JED में 4.42% की वृद्धि दर्ज हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *