दंतैल हाथी के हमले से गोइलकेरा में तीन की मौत.

पिता और दो मासूम बच्चों की गई जान

पश्चिमी सिंहभूम जिले में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। गोइलकेरा प्रखंड में सोमवार रात एक दंतैल हाथी ने जानलेवा हमला किया। इस हमले में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। लोग सहमे हुए हैं। प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।

मृतकों में कुंदरा बाहदां और उनके दो बच्चे शामिल हैं। हमला अचानक रात के समय हुआ। हाथी ने घर के पास हमला कर दिया। परिवार के लोग भाग नहीं सके। हाथी ने पिता और दोनों बच्चों को कुचल दिया। ग्रामीणों ने किसी तरह बाकी सदस्यों को बचाया।

हमले में एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई है। उसे सिर में गंभीर चोट आई है। प्राथमिक इलाज के बाद उसे राउरकेला रेफर किया गया है। जिले में अब तक हाथी हमले से 13 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 6 मौतें गोइलकेरा में हुई हैं। ग्रामीणों ने हाथी पकड़ने और मुआवजा देने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *