लालपुर चौक हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार.
बार के बाहर विवाद के बाद कार से कुचलकर हत्या
रांची पुलिस ने लालपुर चौक हत्याकांड में बड़ी सफलता हासिल की है। मून डिस्को बार के बाहर युवक की हत्या का मामला सुलझा लिया गया है। दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसपी के निर्देश पर टीम ने त्वरित कार्रवाई की। जनता ने पुलिस की सराहना की है।
चार जनवरी की रात बार से निकलते समय आपत्तिजनक टिप्पणी से विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते मारपीट हो गई। आरोपियों ने कार से जानबूझकर टक्कर मारी। अंकित कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। फिर दोबारा कार चढ़ाकर उसे कुचल दिया गया।
घायल को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। परिजन शव को गढ़वा ले गए। बाद में जीरो एफआईआर दर्ज हुई। पुलिस ने पूरे मामले की जांच की। आरोपियों की गिरफ्तारी से सच सामने आया।
