डॉक्टर द्वारा नामित मुख्य आरोपी पुणे से गिरफ्तार.

सतारा, महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के सतारा जिले के फलटण में एक होटल के कमरे में 28 वर्षीय महिला डॉक्टर की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पुणे से गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना गुरुवार रात को सामने आई, जब डॉक्टर का शव फंदे से झूलता मिला। इस मामले ने पूरे राज्य में हड़कंप मचा दिया है।


पुलिस के अनुसार, मृतका ने अपनी हथेली पर एक सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें उसने दो व्यक्तियों पर लगातार यौन उत्पीड़न और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इनमें से एक आरोपी प्रशांत बाणकर को फलटण पुलिस की टीम ने शनिवार को पुणे से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी प्रशांत बाणकर एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और डॉक्टर के मकान मालिक का बेटा है।


सुसाइड नोट में नामित दूसरा मुख्य आरोपी सब–इंस्पेक्टर गोपाल बडाणे अभी भी फरार है, जिसे पकड़ने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। इस गंभीर मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बलात्कार और आत्महत्या के लिए उकसाने के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा है कि आरोपी को गिरफ्तार करके फलटण लाया जा रहा है और मामले की गहन जाँच जारी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *